दुष्कर्म का आरोपी नाना का दोस्त गिरफ्तार
दीदारगंज थाना क्षेत्र के पल्थी के पास सोमवार की सुबह पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे नाना के मित्र को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पड़ोसी अपने मित्र की नतिनी 11 वर्षीया बालिका के साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस को आरोपी की तलाश थी, वह घटना के बाद से फरार चल रहा था।
बरदह थाना क्षेत्र की एक महिला के पिता अंधें हैं। महिला पिता की देखरेख करने के लिए अपने मायके में दीदारगंज थाना क्षेत्र में 11 वर्षीया बेटी के साथ रहती है। शनिवार को महिला दवा लेने गई थी और वह अपने घर बरदह थाना क्षेत्र में रात में रूक गई। रात में 11 वर्षीया लड़की व उसका अंधा नाना घर पर थे। रात में गांव का रहने वाला नाना का मित्र घर में घुस गया। 11 वर्षीया लड़की के साथ जबरन दुष्कर्म किया और जान माल की धमकी भी दिया। रविवार को मां के घर पहुंचने पर पीड़िता ने मां को आप बीती बताई। पीड़िता की मां ने घटना को पुलिस को अवगत कराया। पुलिस गांव में पहुंच कर घटना की जांच कर आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर दी। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। घटना की जानकारी देते हुए एसपी ग्रामीण एनपी सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी राधेश्याम जयसवाल पुत्र बलई को दीदारगंज थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह आरक्षी अनूप कुमार, दिवाकर सिंह व महिला आरक्षी अनीता कुमारी ने पल्थी तिराहे के पास सोमवार की सुबह घेरा बंदी कर गिरफ्तार किया है।