बाक्सिंग प्रतियोगिता: पुरुषों में रोहित, नितेश व आरिफ अव्वल
पीयू की ओर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राज किशोर तिवारी पीजी कालेज मड़ियाहूं में शनिवार को पूर्वाह्न 10 बजे अंतर महाविद्यालय बॉक्सिंग पुरुष व महिला प्रतियोगिता शुरू हुई। पीयू शिक्षक संघ अध्यक्ष डा. विजय कुमार सिंह ने खिलाड़ियों का हाथ मिलाकर खेल का शुभारम्भ किया। प्रतियोगिता में पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबंध17 महाविद्यालयों से पुरुष टीम तथा 5 महिला की बॉक्सिंग टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में पुरुष टीम में 49 किलोग्राम 52 किलोग्राम 57 किलोग्राम में क्रमश: रोहित कुमार यादव, नितेश सोनकर प्रथम स्थान, आरिफ खान, चंदन सिंह द्वितीय स्थान पर एवं विशाल पटेल चंदन भारती, अमन यादव, प्रखर श्रीवास्तव एवं रंजीत कुमार यादव तृतीय स्थान पर रहे। 60 किलोग्राम में विजय लांबा प्रथम उत्कर्ष सिंह द्वितीय एवं दानिश परवेज तथा सनी देवल चौहान तृतीय स्थान पर रहे।
महिला टीम में 49 किलोग्राम 51 किलोग्राम में क्रमश: आत्मा सिंह एवं काजल उपाध्याय प्रथम स्थान पर पायल राय एवं आंचल मोरया द्वितीय स्थान, सोनाली सिंह तृतीय स्थान पर रही। प्रथम द्वितीय एंव तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण प्रबंधक अपूर्व तिवारी एवं प्राचार्य डाक्टर हितेंद्र प्रताप सिंह तथा मुख्य निर्णायक डा. दिलीप कुमार सिंह ने किया।
प्रतियोगिता में डा. दिलीप कुमार सिंह निर्णायक डा. युगान्द उपाध्याय, पवन कुमार सिंह के अंतरराष्ट्रीय बाक्सिंग कोच अशोक कुमार सिंह, डा. शेखर सिंह पूर्व खेल सचिव डा. विजय तिवारी संयुक्त सचिव, अनुराग मिश्र व डा. त्रिपुरारी अन्य उपस्थित रहे। संचालन डा. बृजेश कुमार चौबे ने किया।